फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पटना एक्सप्रेस 5 घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लाख प्रयास के बाद भी ट्रेनों की लेट लतीफी कम नहीं हो रही है। स्थिति यह है कि ट्रेनें चार से पांच घंटे तक की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंच रही है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को भी अप और डाउन की ट्रेनें अत्यधिक देरी से पहुंची।
शनिवार की शाम सात बजे तक अप की ओर जाने वाली दानापुर- एसएमवीटी बेंगलूरू होली स्पेशल सवा घंटे, शेखपुरा -आनंद विहार होली स्पेशल 3 घंटे, धनबाद -चंडीगढ़ स्पेशल फेयर 15 घंटे लेट रही। वहीं मालदा टाउन नई दिल्ली एक घंटे, पुणे-दानापुर स्पेशल फेयर डेढ़ घंटे, भुवनेश्वर- नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली कोटा-पटना एक्सप्रेस 5 घंटे, योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस 5 घंटे, मुजफ्फरपुर-एसएसएस हुबल्लि स्पेशल फेयर साढ़े तीन घंटे लेट रही। वहीं भटिंडा-बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस सवा 4 घंटे, नई दिल्ली- हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस सवा घंटे, नई दिल्ली- सियालदह राजधानी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, आनंद विहार-जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस सवा घंटे जबकि एसएमवीटी बेंगलुरू- दानापुर स्पेशल फेयर होली स्पेशल साढ़े 7 घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें