फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की सेवा की दिलाई गई शपथ

Fri, 13 May 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
सेवा की शपथ दिलातीं प्रधानाचार्य
विज्ञापन
 यथार्थ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कालेज झांसी में गुरुवार को नर्सेस दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने फ्लोरेंस नाइटिंगल के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद कालेज की छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या डा. खुशबू यादव ने सभी छात्राओं को मरीजों की सेवा की शपथ दिलाई। 
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि देश में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत अच्छी नहीं है, जो चिंता का विषय है। इसके लिए सरकार तमाम योजनाएं संचालित कर रही है, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार आ रहा है। विद्यालय की छात्राएं निश्चित ही आगे चलकर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सहयोग करेंगी। 
सीएमओ डा. आरएन सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में नर्सों की अहम भूमिका होती है। प्रबंधक डा.धनंजय सिंह ने कहा कि  कालेज से निकलकर अपने शिक्षा को व्यवहारिक जीवन में उतारे और लोगों की सेवा पूरे मनोयोग के साथ करें।  इस अवसर पर डा. रमाशंकर सिंह, अवध कुमार सिंह, डा. परवेज आलम, विद्युत प्रकाश, इसरार खान आदि उपस्थित रहे।  संचालन ऋचा पांडेय ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें