फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ शोहदे ने की छेड़खानी, राहगीरों ने जमकर की धुनाई

Sat, 19 Nov 2022 10:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली

सार

चंदौली के बर्थरा गांव के समीप ट्यूशन से घर जा रही एक छात्रा के साथ नशे में धुत कुछ शोहदों ने छेड़खानी की। राहगीरों ने उन्हें पकड़कर जमकर पिटाई की। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के बर्थरा गांव के समीप ट्यूशन से घर जा रही एक छात्रा के साथ नशे में धुत कुछ शोहदों ने छेड़खानी की। इस पर छात्रा ने बहादुरी के साथ उनका विरोध किया और शोर मचाने लगी। इसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने एक शोहदे को पकड़कर पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के बर्थरा गांव के समीप शराब के नशे में धुत एक शोहदे ने साथियों के साथ ट्यूशन से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। इस पर छात्रा बिना डरे दिलेरी दिखाते हुए उनका विरोध किया। साथ ही शोर मचाना भी शुरू कर दिया।  

आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और शोहदे की जमकर पिटाई कर दी। इस बीच उसके अन्य साथी मौका देखकर फरार हो गए। कुछ देर बाद शोहदे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वायरल वीडियो देखने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शोहदे को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव प्रताप सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं घटना को लेकर देर तक लोगों में चर्चा होती रही। सभी लड़की की बहादुरी की तारीफ कर रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें