फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेन का एसी खराब होने पर यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन से उतरे लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के यात्री। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। डिब्रूगढ़ से मुंबई जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का एसी खराब होने से नाराज यात्रियों बृहस्पतिवार की रात पीडीडीयू जंक्शन पर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने यात्रियों को समझा-बुझाया। आश्वासन दिया कि अगले स्टेशन पर एसी दुरुस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद यात्री शांत हुए और ट्रेन आगे रवाना हुई।
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शाम 5:33 बजे से दो घंटे की देरी से 7:30 बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। इसी बीच बी-5 कोच के यात्रियों ने एसी खराब होने की शिकायत की। उनकी शिकायत पर किसी ने ध्यान नहीं दिया और सिग्नल होने पर ट्रेन खुल गई। इससे नाराज यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और नीचे उतरकर हंगामा करने लगे।
घटना की जानकारी पाकर आरपीएफ निरीक्षक अनीता कुमारी, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार और रेलवे के अधिकारी पहुंचे। यात्रियों को आश्वासन दिया कि अगले स्टेशन पर एसी दुरुस्त करा दिया जाएगा। इसके बाद सवा 8 बजे ट्रेन आगे रवाना हुई। आरपीएफ निरीक्षक अनीता कुमारी ने बताया कि ट्रेन का एसी खराब होने के कारण यात्री नाराज थे। उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें