फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण काउंटर पर निरस्त टिकट का रिफंड ले सकेंगे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे के रिजर्वेशन टिकटों को निरस्त कराने के लिए अब यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। आरक्षण काउंटरों पर रिफंड के लिए नकदी उपलब्ध हो गई है। इससे टिकट निरस्त कराने वालों को निराश नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोविड 19 की वजह से 25 मार्च से देश मे लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान यात्री ट्रेनों का संचालन भी रोक दिया गया। ऐसे में पहले से रिजर्वेशन कराए लोगों के टिकट रद्द हो गए। ऑनलाइन रिजर्वेशन कराने वालों के पैसे तो रिफंड हो गए लेकिन टिकट काउंटर से टिकट लेने वालों को पैसे लौटाने के लिए छह माह का समय दिया गया। इस बीच 12 मई से यात्री स्पेशल एसी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया और एक जून से यात्री स्पेशल ट्रेनों के चलाने की घोषणा की गई। 22 मई से आरक्षण काउंटर को आम लोगों के लिए खोल भी दिया गया। इसके बाद यात्री टिकट रिफंड कराने भी पहुंचने लगे लेकिन आरक्षण काउंटर पर पैसे की कमी हो गई। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए जोनल अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद डीआरएम पंकज सक्सेना के निर्देश पर नकदी का इंतजाम किया गया। इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार ने बताया कि रिजर्वेशन काउंटरों पर पैसे की कमी से टिकट रिफंड कराने वालों को दिक्कत हो रही थी। पैसों का इंतजाम कर दिया गया है। अब दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें