फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आमने-सामने के प्लेटफॉर्म पर एक समय पर नहीं आएंगी पैसेंजर ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जीवित्पुत्रिका पर रेलवे स्टेशन पर एक लाख से ज्यादा महिलाओं की भीड़ जुटने की संभावना है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेल प्रशासन, आरपीएफ और जीआरपी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। तय किया गया कि आमने-सामने के प्लेटफॉर्म पर एक समय पर दो पैसेंजर ट्रेनें नहीं आएंगी। इससे भीड़ नियंत्रित रहेगी। ट्रेनों के आने के पहले घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

जिउतिया पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं वाराणसी गंगा स्नान करने जाती हैं। बिहार से विभिन्न ट्रेनों से आई महिलाएं यहां उतर कर वाराणसी जाती हैं। ऐसे में जिउतिया पर बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ होती है। 3 अक्तूबर 2007 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भीड़ अधिक होने से फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियों पर भगदड़ मच गई थी।
इस घटना में 14 महिलाओं की मौत हो गई थी। उसके बाद प्रतिवर्ष जीवित्पुत्रिका के मौके पर प्लेटफार्मों पर सुरक्षा बढ़ा दी जाती है। इस बार भी एक लाख व्रती महिलाओं के पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचने की संभावना है। इस भीड़ को संभालने के लिए आरपीएफ, जीआरपी और वाणिज्य विभाग की टीम एक साथ समन्वय बनाकर संभालेगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि जीवित्पुत्रिका पर शनिवार को ट्रेनों के आने-जाने की सूचना लगातार दी जाएगी। वहीं, ट्रेनों के आने पर आरपीएफ, जीआरपी और वाणिज्य विभाग की संयुक्त टीम पहले से तैनात रहेगी। महिलाओं को ट्रेन पर चढ़ने और उतरने में सहायता दी जाएगी। साफ-सफाई का भी विशेष ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें