फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गया से पीडीडीयू जंक्शन के लिए चलेगी पैसेंजर ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के गया जंक्शन का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसके लिए गया जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या छह और सात पर 7 जनवरी तक 45 दिन का ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

रेल प्रशासन ने 45 दिनों के ब्लॉक के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में जो बदलाव किया है, उसके अनुसार गया जंक्शन से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए पांच जनवरी तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को वन-वे मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि वन-वे मेमू स्पेशल ट्रेन गया जंक्शन से 16:00 बजे खुलकर रफीगंज, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड होते हुए 19:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें