फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा यात्री सुविधाओं विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन का पुनर्विकास किया जाना है। यहां नया स्टेशन भवन, प्रवेश द्वार के अलावा यात्री सुविधाओं का विकास किया जाना है। इसके लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार की सुबह डीआरएम उदय सिंह मीना ने अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


डीआरएम अधिकारियों के साथ सुबह आठ बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे। डीआरएम ने स्टेशन के प्रवेश द्वार के साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया को देखा। पार्क, वाहन स्टैंड आदि की स्थिति देखी। उन्होंने बैंक की तरफ से पार्सल कार्यालय को देखते हुए स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज का जायजा लिया। डीआरएम ने अपने कार्यालय सभागार में अधिकारियों संग बैठक कर विकास के लिए कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया। एडीआरएम दिलीप कुमार, डीएन हेडक्वार्टर डीके चौधरी, डीसीएम विश्वनाथ, एसीएम अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें