फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल में चालू होगा भूपौली पंप कैनाल

Sat, 31 Jan 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि अप्रैल तक भूपौली पंप कैनाल को चालू कर दिया जाएगा। यह घोषणा उन्होंने कसवढ़ में मां दुर्गा  बालिक इंटर कालेज में आयोजित सभा के दौरान की।
विज्ञापन


वे क्षेत्र के कसवढ़-डेहरियाडीह सूर्य मंदिर के प्रांगण में चल रहे श्रीमद्भागवत एवं सहस्त्र चंडी महायज्ञ में शरीक होने शुक्रवार की दोपहर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यज्ञ मंडप में चल रहे विशेष हवन-पूजन एवं रुद्राभिषेक में भाग लिया। साथ ही मां दुर्गा बालिका इंटर कालेज कसवढ़-डेहरियाडीह को गोद लेने की भी बात कही।


सभा में लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि अप्रैल तक भूपौली पंप कैनाल चालू हो जाने से बारह लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया जा सकेगा।

उन्होंने सकलडीहा-तुलसीआश्रम वाया अमड़ा मार्ग, डेढ़ावल-धानापुर मार्ग, अलीनगर-सकलडीहा मार्ग एवं मुगलसराय-भूपौली मार्ग के निर्माण के लिए इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकरियों से कहा। उन्होंने कहा कि सरकार सड़कों की मरम्मत और निर्माण को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन


साथ ही सूबे के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, बिजली व पानी मुहैया कराने पर जोर दे रही है। जनपद के विकास के लिए सरकार अटकी पड़ी योजनाओं को गति देने का काम कर रही है।

इस क्रम में गंगा नदी पर बन रहे पुलों के निर्माण को पूरा कर उसे जल्द जनता को समर्पित करने का आश्वासन दिया।


विशिष्ट अतिथि खेल मंत्री नारद राय ने मां दुर्गा इंटर कालेज में पांच कमरे बनवाने की घोषण की। कहा कि सरकार हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सूबे के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने सूर्य मंदिर प्रांगण और तालाब के सुंदरीकरण की घोषणा की और कहा कि बिजली न रहने पर भी मंदिर अंधेरे में नहीं रहेगा। इसके लिए सोलर लाइट की व्यवस्था होगी।

विधायक मनोज कुमार सिंह ने क्षेत्र के विकास में कोई कोताही न बरतने की बात कही। सभा को लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल, पूर्व विधायक  प्रभुनारायण सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, डा. सूबेदार सिंह, डा. बहादुर यादव एवं धर्मवीर सिंह यादव आदि ने भी संबोधित किया।

इस दौरान चंद्रमौली मुनि उदासीन, ज्ञानेंद्र यादव, चंद्रशेखर यादव, चंद्रशेखर उपाध्याय, हरीश सिंह, मनोज काका, गणेशदास जी महाराज, सुखदेव मुनि उदासीन, संतोष दास जी महाराज आदि रहे। अध्यक्षता दर्शनमुनि उदासीन नागा बाबा कमौली वाले एवं संचालन डा. लक्ष्मीपति वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें