फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता पार्टी के सच्चे सिपाही : डा. सुधा

Sat, 31 Jan 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक शुक्रवार को मुख्यालय स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जनपद की समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य अतिथि डा. सुधा राय ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी दल का सच्चा सिपाही होता है।
सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में जल्द ही कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापसी करेगी।

भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा वर्तमान में देश को बांटने का काम किया जा रहा है। कांग्रेसी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है। जो देश में विकास व समता की सोच रखती है।

सह प्रभारी रविकांत राय ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर पूरे देश के कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए जा रहे हैं, ताकि पार्टी को पहले से और बेहतर बनाया जा सके। जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हमेशा लड़ता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके डा. राजेश चौधरी, केदारनाथ पांडेय, नवीन सिंह, प्रभा सिंह, मनोज सोनकर, इम्तियाज आलम, डा. नारायणमूर्ति ओझा संजय कुमार, प्रकाश यादव, राजेश कुमार आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का   संचालन शशिनाथ उपाध्याय       ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें