रामनगर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को डीएम सीधे उद्यमियों से रूबरू हुए। उद्यमियों ने डीएम एनके सिंह के सामने औद्योगिक क्षेत्र फेज टू में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया जिस पर डीएम ने उन्हें आश्वस्त किया की उनकी समस्याओं को दूर किया जाएगा।
सभागार में आयोजित बैठक में रामनगर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने उद्यमियों के समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। महामंत्री दयाशंकर मिश्रा ने मांग की कि अधिकारियों द्वारा तय समय पर कार्य पूर्ण न करने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो।
कम से कम उनका वेतन कटौती जरूर हो जिससे वह अपने कार्य को समय पर करने के लिए बाध्य हो। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र फेज टू में बैंक एवं एटीएम
के बारे में बताया कि कार्य प्रगति पर है। औद्योगिक क्षेत्र फेज वन में क्षतिग्रस्त रोड नंबर चार को अतिशीघ्र बनाने का निर्देश दिया गया।
औद्योगिक नगर फेज टू में बाउंड्रीवाल के निर्माण पर होली के बाद कार्य प्रारंभ होने की बात कही गई। फायर स्टेशन की स्थापना पर यूपीएसआईडीसी के कर्मचारियों ने बताया कि जमीन को चिह्नित कर लिया गया है और कानपुर से स्वीकृति मिलते ही जमीन को फायर अगिभनशमन दल को सौंप दी जाएगी।
औद्योगिक क्षेत्र फेज वन में सड़क निर्माण व प्लाट संबंधित बोर्ड लगाने पर अधिकारियों ने बताया कि 15 मई तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के एक्सईएन को निर्देेश दिया कि कनेक्शन के लिए जमा की गई धनराशि को उपभोक्ताओं को वापस की जाए और उद्योग की बिजली गांव को न दी जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उद्यमियाें की समस्या को निश्चित समय में अधिकारियों को हल करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर चंद्रेश्वर जायसवाल, वाईपी सिंह, जीतेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेश जायसवाल, रविपुरी आदि उपस्थित रहे।