क्षेत्र के हरिशंकरपुर स्थित रोशनी पब्लिक स्कूल में चल रहे समर कैंप के दौरान गुरुवार को विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें छात्राओं ने मेंहदी लगाने, दुल्हन सजाओं और पेटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
रोशनी रिसोर्स रिसर्च सोसाइटी द्वारा संचालित रोशनी पब्लिक स्कूल में दुल्हन प्रतियोगिता में प्रतिमा, रेनू और शालू मौर्या ने क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मेहदी सजाने में आंचल,नीतू, द्विव्यांशी ने क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ पेटिंग बनाने के लिए सुनिता को पथम और सरिता को द्वितीय पुस्कार दिया गया। संस्था की अध्यक्ष रेशमा इकबाल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विभिन्न क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है। इस दौरान कविता चौधरी, आमिर बानो, सुधा चौहान, जहांआरा खान, निरुपमा राय, रोजी खातुन, शाहिना परवीन, रेहाना तबस्सुम, शबाना आदि मौजूद रही।