माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 'पंख पोर्टल' शुरू किया गया। इससे कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों को कॅरिअर काउंसलिंग, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और भविष्य के लिए मार्गदर्शन की सुविधा मिलेगी।
अभी तक पोर्टल से राजकीय स्कूलों के छात्रों को जोड़ा गया था पर अब अशासकीय माध्यमिक स्कूलों के छात्रों को भी पोर्टल से जोड़ा जाएगा।
जिले में 27 राजकीय माध्यमिक स्कूल और 34 अशासकीय माध्यमिक स्कूल संचालित हो रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्रों को कॅरिअर संबंधी गाइडेंस के लिए पंख पोर्टल शुरू किया था।
इसमें अभी तक राजकीय माध्यमिक स्कूलों को जोड़कर कॅरिअर के लिए जागरूक किया जा रहा था। डीआईओएस देवेंद्र सिंह ने बताया कि अब अशासकीय माध्यमिक स्कूलों के छात्रों को 'पंख पोर्टल' से जोड़ा जाएगा।
पोर्टल पर छात्र यूनिक आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं। यहां उन्हें कॅरिअर विकल्प, वोकेशनल कोर्स, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और कौशल विकास से जुड़ी जानकारी आसानी से मिलती है।
अधिकांश छात्रों को बोर्ड परीक्षा के बाद सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता। पंख पोर्टल के जरिए छात्र अपनी रुचि के अनुसार आगे की दिशा तय कर सकेंगे। संवाद