फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पंकज बने अध्यक्ष, सीमा सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत तैनात संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार की देखरेख में हुई प्रक्रिया में स्वास्थ्य कर्मियों ने सर्वसम्मति से पंकज सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष और सीमा सिंह को महामंत्री चुना।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बरहनी क्षेत्र में चिकित्सक, फार्मासिस्ट, एएनएम, सीएचओ, स्टाफ नर्स समेत विभिन्न पदों पर संविदा स्वास्थ्य कर्मी सेवाएं दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को कार्यकारिणी के गठन के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मी पीएचसी बरहनी पर एकत्र हुए। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में सर्वसम्मति से संपन्न हुई।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में रोशन अली को उपाध्यक्ष, अर्चना पांडेय को कोषाध्यक्ष, डॉ. संजय सिंह को संचार मंत्री, श्रीनिवास को संयोजक और तेज प्रताप भारती को मीडिया प्रभारी चुना गया। इसके साथ ही महिला मोर्चा का भी गठन किया गया। चुनाव के दौरान पूजा सिंह, लक्ष्मी राव, सोनम राय, सुमन यादव आदि संविदा स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें