फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कोतवाली में घंटों चली पंचायत, पति के सामने प्रेमी संग चली गई पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित एक चाट की दुकान से गायब हुई विवाहिता को मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने उसके प्रेमी संग पकड़ लिया। सूचना के बाद महिला का पति अपने परिवार के साथ मुगलसराय कोतवाली पहुंचा। वहां घंटों पंचायत चली। वहां विवाहिता अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। सबकी सहमति के बाद पुलिस ने उसे प्रेमी के साथ रवाना कर दिया।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक की शादी 04 जून को एक गांव की युवती के साथ हुई थी। शादी बीतने बाद जब घर से मेहमान चले गए तो विवाहिता ने अपने पति से बाहर घूमने की इच्छा जताई। इसके बाद 14 जून को दोनों लोग पीडीडीयू नगर आए। इस दौरान दोनों बाजार में चाट खाने लगे। चाट खाने के दौरान विवाहिता अचानक गायब हो गई। ठेले वाले को रुपये देने के लिए जब युवक पीछे पलटा तो पत्नी को न देख उसके होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो उसने मुगलसराय कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई। इस बीच मंगलवार को पुलिस ने विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। इसके बाद उसके पति को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पति अपने परिवार वालों के साथ मुगलसराय कोतवाली पहुंचा। जहां घंटों पंचायत चली। इस दौरान विवाहिता बालिग होने का हवाला देते हुए प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। बाद में सहमति के आधार पर पुलिस ने उसे प्रेमी के साथ रवाना कर दिया। लोगों के अनुसार विवाहिता का प्रेमी पास के ही मोहल्ले में रहता है। सीओ पीडीडीयू नगर राजीव सिसौदिया का कहना है कि एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। मुगलसराय पुलिस ने मंगलवार को महिला को पकड़ लिया। इस दौरान महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। इस पर दोनों परिवारों को कोतवाली में बुलाया गया और पंचायत के बाद महिला को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें