फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सदस्य दें कार्य योजना

Thu, 16 Apr 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर ब्लाक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों की वार्षिक बैठक हुई।  इस अवसर पर सदर ब्लाक प्रमुख उर्मिला यादव ने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने-अपने पंचायतों की कार्य योजना बनाकर उपलब्ध करा दें, ताकि वहां विकास कार्यो पर विशेष रुचि ली जाय।
विज्ञापन



 जिसमें क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की गई और कार्य योजना बनाकर विकास कार्यों को मूर्त रूप देने का निर्णय लिया गया।


उन्होने कहा कि शासन द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें प्रमुख रूप से आजीविका मिशन, मनरेगा, लोहिया आवास योजना, इंदिरा आवास योजना, समाजवादी पेंशन योजना सहित तमाम योजनाएं शामिल हैं। इसकी निगरानी करना आप सभी की जिम्मेदारी है।

प्रमुख प्रतिनिधि अरविंद यादव ने कहा कि राज्य वित्त व तेरहवां वित्त के साथ-साथ बीआरजीएफ के तहत उन ग्राम पंचायतों के विकास कराए जाएंगे, जहां अभी तक समुचित विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि आप आपने गांवों में किसानों की क्षतिपूर्ति का आकलन करने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन


इसके लिए टीम गठित कर दी गई है। सदर  खंड विकास अधिकारी बीबी सिंह ने वार्षिक कार्य योजनाओं पर चर्चा की और शासन की योजनाओं को अमल में लाने के लिए सभी का सहयोग मांगा। इस दौरान शासन की तमाम योजनाओं पर भी उपस्थित विकास खंड स्तरीय अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियाें से कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण रूप से सहयोग करें।

इस अवसर पर निर्मला देवी, सुनीता गिरि, कलावती, मीना सिंह, वंशराज पासवान, मनीष यादव, हरिनारायण पासवान, नरोत्तम यादव, राजेन्द्र प्रजापति, त्रिभुवन चौहान आदि उपस्थित रहे। संचालन एडीओ पंचायत राजेश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें