फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आंधी और बारिश से खेतों में बिछ गई धान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। तेज हवा और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पानी भरने के साथ धान की फसल जगह-जगह जमीन पर लोट गई है। पानी में गिरी फसल देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। लंबे समय तक पानी में डूबी रहने से धान की बालियां सड़ सकती हैं और दाने प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन

तीन दिनों तक तेज हवा और बारिश का असर खेतों में दिख रहा है। कंदवा क्षेत्र के कई गांवों में धान की फसल गिर गई। खोर गांव में किसान सत्येंद्र सिंह और संजय सिंह समेत कई किसानों के खेतों में धान की फसल पानी में दब गई है।
किसान सत्येंद्र सिंह और सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तेज हवा के कारण धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। खेत में गिरी और पानी में दबी फसल के खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन

रतन सिंह ने बताया कि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है। मौसम साफ होने और बारिश थमने की उम्मीद में किसान खेतों का जायजा लेते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें