फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में हो रही जांच, रात में पास हो रहे ओवर लोड ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। बालू लदे ट्रकों की जांच के लिए जिलाधिकारी के निर्देश तीन पालियों में खनन व परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रात होते ही अधिकारियों के सुस्त पड़ते ही बालू माफिया ओवरलोड ट्रकों को धड़ल्ले पार करा रहे है। रात में अधिकारी पहुंच भी रहे हैं तो उनकी लोकेशन देने वालों की सक्रियता भी काफी बढ़ जा रही है। जिससे ट्रक चालक सतर्क हो जा रहे हैं और टकों को जहां तहां खड़ा कर दे रहे हैं।
विज्ञापन

बिहार से बालू लदी ओवरलोड ट्रकों के आने को खेल काफी पुराना है। समय-समय पर अधिकारियों सख्ती के चलते इस कार्य की रफ्तार थोड़ी सुस्त तो पड़ती है लेकिन कई बार बालू माफिया अधिकारियों की सुस्त चाल का फायदा उठाकर धड़ल्ले से अपने काम को अंजाम दे देते है। ओवरलोड वाहनों के पार होने की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की ओर से ओवरलोड वाहनों की जांच के लिए खनन और परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई है। अधिकारियों द्वारा दिन में नौबतपुर बार्डर से बगही गांव के बीच गश्त कर ट्रकों की जांच तो की जा रही है। लेकिन शाम होते ही जांच की रफ्तार सुस्त पड़ जा रही है। सूत्रों के अनुसार रात में जांच में अधिकारियों के सुस्त होते ही बालू लदे ओवरलोड ट्रक धड़ल्ले से पार हो जा रही है। जबकि अधिकारियों की नजर में सबकुछ ठीक है। खनन अधिकारी अरविन्द यादव ने बताया तीन दिन में 24 गाड़ियों को पकड़कर लगभग 15 लाख का जुर्माना लगाया गया है। ओवरलोड बालू लदे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
बार्डर पर लग रहा है जाम
सैयदराजा। यूपी और बिहार सीमा पर स्थित नौबतपुर में लगातार जा लग रहा है। दिन में नौबतपुर में अधिकारियों की सख्ती के कारण ओवरलोड बालू लदे ट्रक बिहार की सीमा से पार नहीं हो रहे है। वहीं दूसरी तरफ कोरोना की जांच के लिए बिहार की सीमा में लगाए गए कैंप कारण यूपी के सैयदराजा के खजुरा गांव के सामने से डायवर्जन कर दिया गया है। इसके तहत यूपी से बिहार जाने वाली ट्रकों को दक्षिणी लेन की ओर डायवर्ट कर दिया जा रहा है। वहीं दूसरी बिहार से आने वाली लेन में वाहनों के गलत तरीके से घुसने के कारण आए दिन जाम लग जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें