फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 2 लाख से अधिक यात्रियों ने उठाया रेल वन सुविधा का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेल यात्रियों की सुविधा और डिजिटल टिकट को बढ़ावा देने के लिए रेल वन मोबाइल एप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर 3 प्रतिशत छूट दी जा रही है। 14 जनवरी से 14 जुलाई तक यह व्यवस्था लागू की गई है। छह दिनों में पू्र्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर 2 लाख लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया है। इससे रेलवे को 20 लाख से अधिक रुपये के राजस्व की आय हुई है।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि आर-वालेट को छोड़कर रेल वन एप पर उपलब्ध सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों जैसे यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को इस छूट का लाभ मिल रहा है। रेल वन एप के आर-वॉलेट से अनारक्षित टिकट बुक करने पर पहले से ही 3 प्रतिशत कैशबैक बोनस मिल रहा है। यानी यात्रियों को डिजिटल भुगतान करने पर सीधी 3 प्रतिशत छूट और आर वालेट से भुगतान करने पर 3 प्रतिशत कैशबैक। रेल वन एप एक ही मंच पर आरक्षित, अनारक्षित एवं प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग, ट्रेन की लाइव लोकेशन, पीएनआर स्टेटस, कोच पोजिशन, भोजन बुकिंग, शिकायत और सुझाव, पार्सल ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें