फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जिले में मां के नाम लगाए गए 16 हजार से ज्यादा पौधे

विज्ञापन
चकिया में पौधरोपण करते कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार को चंदौली जिले में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। पहले दिन सरकारी विभागों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षण संस्थानों और आम नागरिकों ने 16 हजार से ज्यादा पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

अभियान की शुरुआत चंद्रप्रभा वन क्षेत्र के निविया चौका प्रथम रोपावनी में प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने पौधा लगाकर किया।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने लोगों को पौधे लगाने और उसका संरक्षण करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बनाए रखने के लिए जंगलों का संरक्षण जरूरी है।
वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पौधरोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाया जाएगा। चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि वर्ष 2018 के बाद प्रदेश में हरित क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अब केवल पौधे लगाने पर नहीं, बल्कि उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मुगलसराय भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि आज लगाए जा रहे पौधे धरती का शृंगार बनेंगे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहा कि पौधरोपण जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने बताया कि जिले में 70 लाख 24 हजार 210 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें 46 लाख पौधे वन विभाग और 24 लाख 24 हजार 210 पौधे दूसरे विभागों द्वारा लगाए जाएंगे।

चकिया में पौधरोपण करते कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें