फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: उत्कृष्ट शिक्षकों को मिलेगा ‘विश्वविद्यालय गौरव सम्मान’, 15 जुलाई तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

कुलाधिपति एवं राज्यपाल सचिवालय, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने दीक्षांत समारोह, दीक्षोत्सव एवं अन्य आयोजनों के के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया है। इनमें प्रो. जय सिंह के नेतृत्व में गठित ‘विश्वविद्यालय गौरव सम्मान समिति’ को सम्मान चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि ‘विश्वविद्यालय गौरव सम्मान पुरस्कार-2025-26’ के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। इच्छुक शिक्षकों को पहले गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके बाद सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों सहित हस्ताक्षरित आवेदन-पत्र निर्धारित समय के अंदर विश्वविद्यालय में जमा करना होगा। देर से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह सम्मान विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में तैनात उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके शैक्षणिक, शोध, प्रशासनिक, खेल, कला, संगीत तथा संस्थागत योगदान के आधार पर प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय गौरव सम्मान समिति में प्रो. जय सिंह, प्रो. अशहद अहमद, डॉ. सर्वेश कुमार एवं डॉ. कमलेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में महाविद्यालयों के प्राचार्यों के अलावा तीन महाविद्यालयों के शिक्षकों तथा विश्वविद्यालय के एक शिक्षक को ‘विश्वविद्यालय गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें