फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बीएससी अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय ने बीएससी अंतिम वर्ष (छठे सेमेस्टर) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मौर्य ने बताया कि स्नातक विज्ञान वर्ग अंतिम वर्ष (छठे सेमेस्टर) के विद्यार्थियों का परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित अन्य सभी पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम भी शीघ्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील किया कि वे अपने रोल नंबर के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम देखें। यदि किसी छात्र को परिणाम देखने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह विश्वविद्यालय से संपर्क कर सकता है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने बीएससी अंतिम वर्ष के सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी शैक्षणिक यात्रा का अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि अब विद्यार्थियों के सामने प्रतियोगी परीक्षाओं, परास्नातक अध्ययन, शोध, नेट तथा प्राध्यापक सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के नए अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें