नियामताबाद। पेट्रोल पंपों पर अनियमितता की जांच के लिए पीडीडीयू नगर एसडीएम मनोज कुमार पाठक के नेतृत्व में टीम ने महेवा स्थित दो पेट्रोल पंपों पर पहुंची। जांच के दौरान एक पेट्रोल पंप पर अनियमितता पाई गई। जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्रवाई से पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
पेट्रोल पंपों पर घटतौली, अनियमितता सहित अन्य गड़बड़ियों की जांच के लिए एसडीएम मनोज पाठक के नेतृत्व में विभागीय टीम महेवा स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंची। यहां मात्रा, घनत्व, स्टॉक आदि की जांच की गई। जांच के दौरान स्टॉक में मामूली अंतर पाया गया। इसके बाद टीम दूसरे पेट्रोल पंप पर पहुंची। यहां पेट्रोल पंप मैनेजर नहीं मिले। इस पर टीम ने नाराजगी जताई। साथ ही जांच में अग्निशमनयंत्र, शौचालय आदि मानक के विपरीत पाए गए। इस पर पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई की नोटिस जारी की गई। इस संबंध में एसडीएम मनोज पाठक ने बताया कि पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र में कुल 30 पेट्रोल पंप हैं। इनकी जांच की जा रही है। पेट्रोल पंपों की जांच लगातार जारी रहेगी। टीम में एआरओ श्यामलाल, आपूर्ति निरीक्षक शिवाश्रय सिंह, एसआई विक्रांत श्रीवास्तव, प्रियम श्रीवास्तव शामिल रहे।