फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सीसी रोड तोड़कर पाइप बिछाने का विरोध

विज्ञापन
पड़ाव पर सड़क तोड़ने के विरोध में हंगामा करते आप कार्यकर्ता। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पड़ाव। वाराणसी नगर निगम की ओर से पुलाव शहीद मजार बहादुरपुर से पड़ाव चौराहे तक सीसी रोड को तोड़कर पाइप बिछाई जा रही है। इससे क्षेत्र लोगों में आक्रोश फैल गया। सड़क तोड़ने से यातायात प्रभावित होने लगा है। इसके विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि नई सीसी सड़क को तोड़ दिया गया, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। विरोध के चलते कार्यदायी संस्था को काम रोकना पड़ा। इस दौरान अशोक सिंह, रीजवान अहमद, आशीष, महेंद्र, सुलेमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें