फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन में मनमानी का किया विरोध

Thu, 14 May 2015 01:48 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताआें का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम से मिला। कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के परिसीमन में व्याप्त गड़बड़ी को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन


साथ ही आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष ने नेताओं के दबाव में अधिकारियों द्वारा मनमाने ढंग से परिसीमन तैयार किया  गया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि परिसीमन  में मनमानी की गई है। अमड़ा के आस-पास के गांवों को सेक्टर नंबर तीन में कर दिया गया है जबकि अमड़ा को चार में डाल दिया गया है।

 इसी तरह किसी गांव को 12 किमी अधिक की दूरी वाले सेक्टर से जोड़ दिया गया है। कमोवेश यही स्थिति पूरे जनपद की है। अन्य समस्याआें की तरफ डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि चंदौली-धरौली मार्ग के निर्माण में घोर अनियमितता बरती गई है।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को तत्काल राहत का चेक दिया जाए। चेक अधिकारी, कर्मचारी या सम्मानित जनप्रतिनिधि ही  वितरित करें न कि सत्ता पक्ष से जुड़े कार्यकर्ता। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जनपद में व्याप्त समस्याओं को त्वरित समाधान नहीं किया गया तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर संघर्ष करने को विवश होंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर  साधना सिंह, डा. हरेंद्र राय, प्रमोद सिंह, शिवराज सिंह, अनिल तिवारी, विरेंद्र सिंह, देवेंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें