फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शहीद स्मारक को भगवा रंग देने पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सैयदराजा स्थित शहीद पार्क के स्मारक और नवनिर्मित भवन की रंगाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को ज्ञापन देकर स्मारक और भवन को भगवा रंग में रंगे जाने पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्मारक को तिरंगा रंग में रंगा जाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने आरोप लगाया कि सैयदराजा में शासन की ओर से शहीद स्मारक और नए भवन का निर्माण कराया गया है।
अब रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था भवन को भगवा रंग में रंगने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थलों की रंगाई-पुताई में राष्ट्रीय भावना और स्मारक की गरिमा का ध्यान रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि स्मारक को तिरंगा रंग में रंगा जाना चाहिए, ताकि शहीदों के सम्मान के अनुरूप उसकी पहचान बनी रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें