फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर की दूकान खोलने का किया विरोध

Sat, 02 Apr 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
नारेबाजी करती मह‌िलाएं
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरेसर गांव में सड़क के किनारे बीयर की दूकान खोलने के विरोध में शुक्रवार को महिलाएं सड़क पर उतर गईं। ग्रामीणों ने सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर दो घंटे तक चक्का जाम किया। बाद में मौके पर पहुंचे अलीनगर थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा और जाम समाप्त किया। 
विज्ञापन

ग्रामीणों की माने तो अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर सड़क के किनारे स्थित कटरे में पहले से ही देशी और अंग्रजी शराब की दूकानें हैं। अब यहां बीयर की दुकान खोली जा रही है। पहले से संचालित दुकानों पर प्रतिदिन सैकड़ो लोगों की भीड़ जुटती है। यहां नशे में धुत नशेड़ी जमकर उत्पात मचाते हैं। यहां तक कि आए दिन यहां माहौल अशांत हो रहा है। पुलिस भी यहां नहीं पहुंचती है। इससे दुकानदारों का मनोबल बढ़ा है। अब बीयर की दुकान खुलने से गांव का माहौल और भी खराब होगा। इसके पूर्व बीयर के दुकान का उद्घाटन के पहले महिलाएं और पुरुष मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया। सूचना पाकर अलीनगर, मुगलसराय कोतवाली पुलिस के साथ ही महिला थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। दो घंटे बाद दोपहर बारह बजे थानाध्यक्ष अजय सिंह ने ग्रामीणों से ज्ञापन लिया। प्रदर्शन करने वालों में सुराहु यादव, मनोज कुमार, गोंड, तेजनाथ पाल, दिनेश मौर्य, शीतल यादव, सतेन्द्र यादव, अशोक शर्मा आदि रहे।
रामकृत गुप्ता, बृजेश यादव, हरिहर सिंह, काशी यादव, असगर अली,  दूधनाथ पासवान, नंदलाल प्रसाद, रोहित, मनोज वर्मा, कृष्णा पासवान, मनीष पासवान, राम सिंह, शिवराम आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें