हाईटेंशन तार बस्ती के बीच से खींचने के लिए पोल गाड़े जाने से नाराज
चंदासी वार्ड नंबर तीन चौहान बस्ती के महिलाओं व पुरुषों ने बुधवार को काम
रोकवाकर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध
प्रदर्शित कर रहे लोगों का आरोप था कि कालोनाइजरों और बिजली विभाग के
अधिकारियों की मिलीभगत से बस्ती के बीच से हाईटेंशन तार खींचा जा रहा है।
इससे दुर्घटना की आशंका हर वक्त बनी रहेगी।
बिजली विभाग द्वारा पिछले
कई दिनों से चंदासी वार्ड नंबर तीन चौहान बस्ती से होकर ग्यारह हजार बोल्ट
का तार खींचने के लिए खंभे गाड़ने का कार्य किया जा रहा है।
इससे चौहान
बस्ती के लोगों में गहरी नाराजगी है। बस्ती के लोगों ने कई बार एक्सईएन को
प्रार्थना पत्र देकर कार्य रुकवाने की अपील की, लेकिन आज तक इस दिशा में
कोई कदम उठाया नहीं गया।
इससे नाराज वार्डवासियों का धैर्य बुधवार को टूट
गया और लामबंद होकर काम रुकवाने के बाद विरोध प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना
रहा कि कई बार विरोध करने के बावजूद तार खींचने के लिए पोल गाड़ने का
कार्य किया जा रहा है। इसमें पुलिस विभाग भी कालोनाइजरों का सहयोग कर रहा
है।
कहा कि पहले तार खेतों के रास्ते खींचा गया था, लेकिन अब उसे हटाकर
सड़क के किनारे से ले जाने की योजना बिजली विभाग बना रहा है। इस दौरान
छाया सिंह, मुन्नी देवी, मीरा देवी, उर्मिला ,प्रजापति चौहान, राजेश सिंह,
विक्की भारतीय, पिंटू, जीयन, भुवनेश्वर चौहान आदि रहे।