फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, गांव-गांव होगी मुनादी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित लोगों को अब मौका मिलेगा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नौगढ़ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। अभियान की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए मुनादी कराई जाएगी। इसके लिए ग्राम प्रधानों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मतदाता सूची को अद्यतन करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने इस संबंध में खंड विकास अधिकारी को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
खंड विकास अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि निर्धारित तिथियों पर संबंधित क्षेत्रों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इनमें 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूरी कर चुके पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाया जाएगा। साथ ही मतदाता सूची में दर्ज नामों की त्रुटियों में सुधार के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

प्रशासन ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे कैंपों में पहुंचकर नाम दर्ज कराने और आवश्यक संशोधन के लिए आवेदन करें। अधिकारियों के मुताबिक, मतदान में भाग लेने के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें