फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि एक सितंबर तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का प्रभाव कम होने पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि को लगातार बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे से चलाई जा रही 28 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि को एक सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इन ट्रेनों का मार्ग, ठहराव और समय पहले की तरह है। इसमें सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे और इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

परिचालन अवधि बढ़ाई जाने वाली ट्रेनों में बरौनी-एर्नाकुलम साप्ताहिक स्पेशल तीन सितंबर तक, सिकंदराबाद- दानापुर 30 सितंबर तक, मुजफ्फरपुर- अहमदाबाद साप्ताहिक 28 अगस्त तक चलेगी। इसी तरह दरभंगा-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल 27 अगस्त, दरभंगा-जालंधर सिटी साप्ताहिक 29 अगस्त, सहरसा-अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल 30 अगस्त तक चलेगी। दरभंगा-अमृतसर स्पेशल एक सितंबर, सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक 26 अगस्त, राजेंद्रनगर टर्मिनल-दुर्ग स्पेशल दो सितंबर, दरभंगा-मैसूर साप्ताहिक तीन सितंबर तक, गया-चेन्नई एग्मोर स्पेशल 31 अगस्त तक, पाटलिपुत्र- यशवंतपुर साप्ताहिक स्पेशल 30 अगस्त तक चलेगी।
पटना-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल स्पेशल, गया-नई दिल्ली स्पेशल एक सितंबर तक चलेगी। राजेंद्रनगर टर्मिनल-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 27 अगस्त तक,रक्सौल- लोकमान्यतिलक टर्मिनल साप्ताहिक 28 अगस्त तक चलेगी। वहीं दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल एक सितंबर, जयनगर-उधना साप्ताहिक स्पेशल 29 गस्त, रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनल साप्ताहिक स्पेशल 30 अगस्त, जम्मूतवी-पटना स्पेशल एक सितंबर तक, पाटलिपुत्र- चंडीगढ़ स्पेशल तीस अगस्त, मुजफ्फरपुर- यशवंतपुर स्पेशल एक सितंबर तक चलेगी। इसी तरह राजेन्द्रनगर टर्मिनल-हावड़ा स्पेशल, धनबाद-पटना स्पेशल, मुजफ्फरपुर- हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल एक सितंबर तक चलेगी। पटना-रांची स्पेशल 31 अगस्त, बरकाकाना/सिंगरौली पटना स्पेशल एक सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें