फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 15 दिन में ही क्षतिग्रस्त हो गए ओपन जिम के उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के कैलाशपुरी स्थित शिव मंदिर परिसर में बनाए गए ओपन जिम के उपकरण 15 दिन में ही क्षतिग्रस्त हो गये हैं। ये उपकरण गेल कंपनी ने सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी) फंड के तहत मनोेरथ फाउंडेशन के माध्यम से लगवाए थे। इससे उपकरणों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि खराब क्वालिटी के उपकरण हादसे का सबब बन सकते हैं।
विज्ञापन

दरअसल गेल की ओर से सीएसआर के तहत नगर और ग्रामीण इलाकों में ओपन जिम खोले जा रहे है। मनोरथ फाउंडेशन को ओपन जिम में व्यायाम के उपकरण लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। 15 दिन पहले कैलाशपुरी स्थित शिव मंदिर परिसर में ओपन जिम बनाकर व्यायाम के लिए उपकरण लगाए थे, जो क्षतिग्रस्त और खराब होने लगे हैं। क्षेत्र के निवासी डाॅ. अनिल यादव ने कहा उपकरणों की गुणवत्ता खराब होने के कारण व्यायाम के दौरान दुर्घटना हो सकती है। सभासद निधि तिवारी ने कहा कि उपकरणों के टूटने के बारे में संबंधित अधिकारियों अवगत करा दिया गया है। वहीं, मनोरथ संस्था के ट्रस्टी अविनाश शर्मा ने बताया कि जो भी उपकरण खराब हो गए हैं, उन्हें जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें