फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या, नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बलुआ थाना के वंशीपुर स्थित अमिलाई नहर में सोमवार की रात युवक का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई। मंगलवार को सुबह ग्रामीण टहलने निकले तो नहर में लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। शव के पास शराब की बोतल, मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त चाकू ओर बाइक पड़ी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सकलडीहा थाना के देवरापुर गांव निवासी मुन्ना यादव (35) पांच दिन पहले पिता बना था। चहनिया के एक निजी अस्पताल में उसकी पत्नी पूजा ने बेटी को जन्म दिया था। मुन्ना रोज घर से खाना लेकर अस्पताल जाता था। सोमवार की रात वह अस्पताल का बिल चुकाने के लिए पैसा लेने घर निकला था लेकिन वापस नहीं पहुंचा। मंगलवार को सुबह वंशीपुर स्थित अमिलाई नहर में पुलिया के नीचे मुन्ना का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। शव के पास ही शराब की बोतल, खून से सना चाकू, मोबाइल फोन और बाइक पड़ी थी। ग्रामीणों की सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस पहुंच गई। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, युवक के मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
पिता शोभनाथ यादव ने बताया कि मुन्ना मेरे साथ खेती में हाथ बंटाता था। उसकी हत्या किसने और क्यों की, यह बात समझ में नहीं आ रही है। वहीं, बलुआ थानाध्यक्ष डॉ. आशीष मिश्र ने बताया कि युवक के साथ कोई उसका करीबी भी था। ऐसा लगता है कि दोनों ने साथ में शराब पी होगी। हो सकता है कि इसी दौरान विवाद होने पर उस करीबी ने चाकू से गला रेतकर मुन्ना यादव की हत्या कर दी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें