फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जरूरत की दो तिहाई रसोई गैस की ही आपूर्ति, लग रहा तांता

विज्ञापन
चकिया में गैस सिलिंडर लेने के लिए जुटे लोग। संवाद - फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
विज्ञापन
चकिया। इन दिनों ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण मांग के अनुसार गैस की डिलीवरी क्षेत्रीय गैस एजेंसी को न होने के कारण भारत गैस एजेंसी के बुकिंग और वितरण केंद्र पर भीड़ लगी रही। गैस गोदाम पर भी लोगों का तांता लगा रहा। रसोई गैस की डिमांड की तुलना में दो तिहाई ही आपूर्ति मिल रही है। जबकि जिला पूर्ति अधिकारी का कहना है कि रसोई गैस की किल्लत नहीं है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। हालांकि लोगों का कहना है कि रसोई गैस के लिए पूरा दिन बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को भारत गैस सर्विस केंद्र के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी गईं। कई उपभोक्ता अपना काम छोड़कर लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटे। दुकान पर कार्यरत राजेश कुमार ने बताया कि वे छुट्टी लेकर गैस बुक कराने आए थे, लेकिन भीड़ के कारण उन्हें परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर स्थिति काफी खराब है।
उपभोक्ता अशोक कुमार ने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त की। कहा कि त्योहारों के दौरान रसोई गैस के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। मनोहर कुमार, संतोष, हरिराम जैसे कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि आपूर्ति विभाग द्वारा जारी मोबाइल नंबर पर एजेंसी कर्मचारी सर्वर डाउन होने का हवाला देकर बुकिंग नहीं कर रहे हैं। इससे एक सिलिंडर के लिए लोगों का पूरा दिन बर्बाद हो रहा है, जिससे दिहाड़ी मजदूर और किसान विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रक से आए 450 रसोई गैस सिलिंडर
चकिया। वितरण कर्मचारी दुलारे सोनकर के अनुसार स्टॉक की कमी के कारण गैस की किल्लत हुई है, गोदाम पर एक ट्रक से बुधवार को लगभग 450 सिलिंडर उपलब्ध हुआ है। इसे बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को नियमानुसार दिया जा रहा है।
भारत गैस एजेंसी के संचालक प्यारेलाल सोनकर में बताया कि लगभग 14000 गैस सिलिंडर की डिमांड प्रत्येक महीने रहती है। अभी तक लगभग 3600 सिलिंडर की आपूर्ति ही हो पाई है। कई दिनों से डिलीवरी न आने और उज्ज्वल योजना के उपभोक्ताओं के निशुल्क गैस लेने के कारण गैस की किल्लत बन गई है। गैस की डिलीवरी धीरे-धीरे हो रही है। नियमानुसार उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि मांग के अनुसार डिलीवरी न आने से वितरण में परेशानी बनी हुई है।
जिले में रसोई गैस की किल्लत नहीं है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। नियमित आपूर्ति की जा रही है। इस पूर्ति विभाग लगातार नजर रखे हुए है। कालाबाजरी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - मनीष विक्रम, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें