फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ पचास फीसद लोगों को मिल सका है ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण में शहरी क्षेत्र के पटरी व्यवसायियों की बेपटरी हुई जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना के लक्ष्य को जिले में समयावधि में पूरा कर पाना बड़ी चुनौती है। कारण की 27 अक्तूबर तक 1600 के सापेक्ष सिर्फ 811 लोगों को ही ऋण मिल पाया है। अब इसे पांच दिन में पूरा करना मुश्किल है। वहीं 27 अक्तूबर को वर्चुअल सभा के माध्यम से पीएम योजना की समीक्षा करेंगे। इसे लेकर डूडा और बैंक अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण में शहरी क्षेत्र में पटरी व्यवसाय लगभग खत्म हो गया था। ऐसे में पटरी व्यवसायियों को अपना कार्य फिर से शुरू करने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से पीएम स्वनिधि योजना के तहत दस हजार रुपये का ऋण दिया जा रहा है। इस धनराशि से पटरी व्यवसायी अपने कारोबार को फिर से शुरु कर सकते है। डूडा के माध्यम से इसके लिए आवेदन लिया गया है। योजना के तहत ऋण की राशि का भुगतान 12 माह में करना है। इसमें सात प्रतिशत व्याज की सब्सिडी मिलेगी। वहीं समय से पहले ऋण चुकता करने वाले के खाते में देय सब्सिडी राशि एक साथ जमा होगी। इसके तहत चारों नगर निकाय पीडीडीयू नगर, सैयदराजा, चंदौली और चकिया में अब तक 1685 लोगों का आवेदन बैंक स्तर पर स्वीकृत हो चुका है। इसमें से सिर्फ 811 लोगों को ऋण मिल पाया है। जबकि 27 अक्तूबर तक जिले में 16 सौ लोगों को योजना के तहत ऋण दिये जाने का लक्ष्य रखा गया था। इस संबंध में परियोजना अधिकारी डूडा संजय मौर्य ने बताया कि डूडा की ओर कार्रवाई पूरी कर बैंकों को सौंप दी गई है।
योजना के तहत जिनके ऋण स्वीकृत हो चुके हैं और बैंक आ रहे हैं उन्हें ऋण दिया जा रहा है। साथ ही डूडा की ओर से जिनकी डिटेल आ चुकी है उन्हें फोन करके बुलाया जा रहा है। जल्द ही पात्रों को ऋण उपलब्ध करा दिया जाएगा। - पीके झा, अग्रणी बैंक प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें