फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो महीने में केवल 44 फीसदी पौधरोपण, 61 स्कूलों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जलवायु संतुलन और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शुरू हुए एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान की प्रगति पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन

जिले के 61 राजकीय और एडेड माध्यमिक विद्यालयों को पौधरोपण का जो लक्ष्य दिया गया था, उसके मुकाबले दो माह में केवल 44 प्रतिशत पौधरोपण ही हो सका है।
निर्धारित लक्ष्य 4270 पौधों के सापेक्ष अब तक केवल 1910 पौधे ही लगाए गए हैं।
इस धीमी प्रगति पर जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने नाराजगी जताई है और सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि आगामी 40 दिनों के भीतर शेष 56 प्रतिशत पौधरोपण कार्य हर हाल में पूरा किया जाए।
इसको लेकन जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों को नोटिस भी जारी किया है। बताया कि यह अभियान छात्रों के भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक छात्र को अपनी मां या शिक्षिका के साथ पौधा लगाकर उसकी फोटो https://ecoclubs.education.gov.in/ पोर्टल पर अपलोड करनी होती है। अपलोड के बाद छात्र को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान की शुरुआत 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) को हुई थी। इसमें जनपद के 27 राजकीय और 34 सहायता प्राप्त (एडेड) विद्यालयों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। संयुक्त रूप से इन्हें कुल 4270 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था, लेकिन अब तक केवल 1910 पौधे ही रोपे गए हैं। डीआईओएस देवेंद्र सिंह ने सभी विद्यालय प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर यह निर्देश दिया है कि पौधरोपण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। समयसीमा में लक्ष्य पूरा न करने वाले विद्यालयों की सूची तैयार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि सभी विद्यालयों में इको क्लब का गठन अनिवार्य है, जो पर्यावरणीय गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए उत्तरदायी होगा।
मिशन लाइफ के तहत यह प्रयास छात्रों में पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता विकसित करने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें