फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में एक सिपाही ने दूसरे पर चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़ । थाना क्षेत्र के अमदहां पुलिस चौकी पर तैनात दो पीएसी के जवान बृहस्पतिवार को आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए। इस दौरान एक जवान ने दूसरे जवान पर रायफल से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक ने दोनों सिपाहियों को अपने कार्यालय में तलब कर लिया है। सीओ नक्सल भवनेश चिकारा ने किसी भी घटना से इंकार किया है। जबकि एडिशनल एसपी के अनुसार रायफल साफ करने के दौरान गोली चली थी, जिसकी जांच की जा रही है। आपसी विवाद जैसी कोई घटना नहीं है।
विज्ञापन

नौगढ़ थाना क्षेत्र अमदहां पुलिस चौकी पर पीएसी का कैंप है। बृहस्पतिवार को वहां तैनात पीएसी के दो जवानों के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि एक सिपाही बैरक में जाकर अपनी रायफल ले आया और वहां छत पर चढ़कर दूसरे सिपाही पर फायर झोंक दिया। गोली चलते ही दूसरे सिपाही ने किसी प्रकार वहां से भागकर अपनी जान बचाई। गोली की आवाज सुनते ही वहां दूसरे जवान भी आ गए। बाद में जवान से किसी प्रकार रायफल वापस ले ली। सूचना मिलते ही सीओ नक्सल भवनेश चिकारा व थानाध्यक्ष नौगढ़ रामउजागीर वहां पहुंच गए। इस संबंध में एडिशनल एसपी प्रेमचंद्र ने बताया कि सिपाहियों में आपस में कोई भी विवाद नहीं हुआ था। बताया कि रायफल की सफाई के दौरान गोली चली थी, इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें