फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में पकड़े गए 74 ओवरलोड बालू लदे ट्रक

विज्ञापन
सैयदराजा पुलिस ने पकड़े बालू लदे ओवरलोड ट्रकें। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चेकिंग में पकड़े गए 74 ओवरलोड बालू लदे ट्रक
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया अभियान, सभी वाहन किए गए सीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सैयदराजा/कंदवा। ओवरलोड बालू लदे वाहनों के खिलाफ बुधवार की देर रात और बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चलाया। सैयदराजा और कंदवा में पुलिस ने 74 ओवरलोड बालू लदे वाहनों को पकड़ा। सैयदाराजा में बुधवार की देर रात सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी संतोष कुमार राय व अन्य पुलिसकर्मियों ने बिहार की ओर से आने वाले ओवरलोड बालू लदे वाहनों की धर-पकड़ की। इस दौरान पुलिस ने 45 ओवरलोड बालू लदे वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। वहीं कंदवा में बृहस्पतिवार को 29 वाहनों को पकड़ा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर इन दिनों बिहार-यूपी के बार्डर पर वाहनों को कुछ ढील दी गई है। बालू माफिया इस ढील का फायदा उठाकर ओवरलोड बालू लदे वाहन जिले की सीमा में प्रवेश करा दे रहे हैं। इसकी सूचना मिलने पर एसपी हेमंत कुटियाल ने अधीनस्थों को इन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस क्रम में पुलिस लगातार ओवरलोड बालू लदे वाहनों की धरपकड़ में जुटी हुई है। बुधवार की रात भी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 45 ओवरलोड बालू लदे वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए सभी वाहनों को एमवी एक्ट के तहत सीज कर कार्रवाई के लिए खनन विभाग व आरटीओ को सौंप दिया गया है। कहा कि ओवरलोड बालू लदे वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान जारी रहेगा।कंदवा में एआरटीओ प्रवर्तन विनय कुमार और स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम ओवरलोड बालू लदे ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया और 29 ओवरलोड बालू लदे ट्रकों को पकड़ कर सीज कर दिया। इस दौरान 20 लाख रुपए जुर्माना भी वसूल किया गया। एआरटीओ व पुलिस की इस कार्रवाई से ट्रक मालिकों में हड़कम्प मच गया है। इस सम्बन्ध में एआरटीओ प्रवर्तन विनय कुमार का कहना है कि यह अभियान निरन्तर चलता रहेगा। किसी भी हालत में ओवरलोड वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा ।
विज्ञापन

रिपोर्ट- महताब खान, सुनील सिंह
संपादन- धनंजय
बाइट- 1135
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें