अलीनगर पुलिस के गिरफ्त में गांजा तस्करी का आरोपी। स्रोत:-जागरूक पाठक
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस, आरपीएफ मानस नगर पोस्ट और सीआईबी ने सोमवार की शाम पीडीडीयू नगर रेलवे यार्ड में डीएफसीसी लाइन के पास से एक युवक को 7.424 किलो गांजे के साथ पकड़ा।
अलीनगर थानाध्यक्ष गगन राज सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने आरपीएफ से मिले इनपुट के आधार पर डीएफसीसी लाइन के पास जांच शुरू की। इस बीच एक युवक टहलते हुए दिखा। शक होने पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर उसके हैंडबैग और पिट्ठू बैग से कुल 7.424 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान उत्सव सिंह निवासी ग्राम खड़ेहरा, थाना सकलडीहा के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बिहार से गांजा लाकर छोटे-छोटे पैकेट बनाकर स्थानीय स्तर पर बेचता था।