फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी सहित एक लाख के जेवरात चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। नगर के वार्ड नंबर नौ विभूति नगर में चोरों ने अजीत सिंह के बंद मकान का रोशनदान तोड़कर घर में रखे 12 हजार रुपये नगद सहित लगभग एक लाख रुपये मूल्य के जेवरात और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। रविवार को चोरी का पता चलने पर अजीत सिंह ने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

इलिया थाना के रोहाखी गांव के मूल निवासी अजीत सिंह नगर के वार्ड नंबर नौ में मकान बनाकर रहते हैं। वह कुछ माह पूर्व घर में ताला बंद करके अपने गांव गए थे। रविवार की सुबह वह गांव से वापस आए तो रोशनदान टूटा देखकर हतप्रभ रह गए। घर को खोलकर देखने पर दो गैस सिलेंडर व अलमारी में रखी सोने की चेन, दो अंगुठी और 12 हजार रुपये नकदी सहित अन्य सामान गायब मिला। उन्होंने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार तहरीर मिली है। इसके आधार पर जांच पड़ताल की गई है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
चकिया। नगर स्थित ब्लाक तिराहे के पास शनिवार की देर रात बाइक की चपेट में आने से नीलम गिरी (22) घायल हो गई। नगर के वार्ड नंबर पांच सिविल लाइन रोड निवासी नीलम गिरी जरूरी सामान खरीदने के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें