फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पड़ाव चौराहे पर दो घंटे तक लगा एक किमी लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। प्रयागराज महाकुंभ से माघ पूर्णिमा पर स्नान कर लौटने वालों के कारण बुधवार शाम एक बार फिर पड़ाव चौराहे पर जाम लग गया। शाम साढ़े छह बजे से लगा जाम रात आठ बजे तक लगा रहा। चौतरफा जाम में फंस कर वाहन चालक परेशान रहे।
विज्ञापन

महाकुंभ में जाने वाले और स्नान के बाद लौटने वालों के कारण स्थानीय चौराहे पर भी अक्सर जाम लग रहा है। बुधवार को माघ पूर्णिमा पर स्नान के बाद लौटने वालों वाहन शाम को स्थानीय चौराहे पर पहुंचे। अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने से चौराहे पर जाम लग गया। स्थिति यह हो गई कि पीडीडीयू नगर से वाराणसी जाने वाले और वाराणसी से पीडीडीयू नगर आने वाले वाहनों के साथ भूपौली से पड़ाव और पड़ाव से रामनगर जाने वाले वाहन फंसे रहे। लगन के कारण स्थिति और बेकाबू हो गई। रात आठ बजे तक चौराहे के चारों तरफ एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। पुलिस जाम छुड़ाने का प्रयास करती रही लेकिन वाहनों के दबाव के कारण उनकी एक न चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें