फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत दो घायल

विज्ञापन
चंदौली में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन

नियमताबाद ब्लॉक के देवई खरगीपुर निवासी विशाल सब्जी लेकर बिहार से लौट रहा था। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवीन मंडी के पास उसकी मैजिक अनियंत्रित होकर बस से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने किसी तरह उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना लीलापुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर हुई, जहां तेज रफ्तार कार दिशा सूचक बोर्ड के खंभे से टकरा गई। इस दौरान कार के परखचे उड़ गए । वहीं कार सवार बिहार के रोहतास जिले के चेनारी टेकरी निवासी अभिषेक यादव और उसकी बुआ करिश्मा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे नवीन मंडी चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। दोनों की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें