फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 32 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इस तरह जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई। वहीं 24 घण्टे में सीआरपीएफ कमांडेंट सहित 32 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि छह लोगों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में एक बालक, 13 महिलाएं और 18 पुरूष संक्रमित मिले हैं।सभी स्थानीय हैं और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। इनमें से एक सीआरपीएफ कमांडेंट, चार किसान, आठ गृहणी, पांच लेबर, एक सकलडीहा तहसील का लेखपाल, एक दाई, तीन प्राईवेट जॉब, दो छात्र हैं। संक्रमितों में बरहनी के एक, चहनिया के एक, चकिया के 13, चंदौली के दो, नियामताबाद के सात, पीडीडीयू नगर के पांच, शहाबगंज के तीन रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। दूसरी तरफ आज स्वस्थ होने पर छह लोगों को कोविड एल वन फैसिलिटी सेंटर से घर भेजा गया।जिले में शुक्रवार को कोविड जॉच के लिए 1318 नमूने संग्रहित किए गए। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2751 केस हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 538 है जबकि 1477 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 711 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूरा कर लिया है। जिले में अब तक कुल 25 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें