फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटे भर रोका रास्ता

Mon, 23 Feb 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 रविवार को मिट्टी लेकर जाते समय ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर होने के कारण एक विद्युत पोल टूट गया। इससे नाराज पटनवां ग्राम पंचायत के सेंगर गांव के लोगों ने दोपहर तीन बजे पटनवां-सेंगर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान चंद्रभानु यादव ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर लगभग एक घंटे से चल रहे सड़क जाम को समाप्त कराया।




गौरतलब है कि औद्योगिक क्षेत्र पटनवां ग्राम सभा के सेंगर गांव में विगत एक माह से अवैध तरीके से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इस कार्य में दो जेसीबी सहित लगभग आधा दर्जन टैक्टर लगे हुए थे।


अपराह्न लगभग तीन बजे मिट्टी लादकर जा रहे एक टैक्टर की टक्कर से गांव का विद्युत पोल टूट कर गिर गया। जिससे गांव की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की मिली भगत से मिट्टी खनन का कार्य बेरोकटोक जारी है।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने गांव में चल रहे अवैध खनन को बंद कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की जिलाधिकारी से मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अंजनी यादव, बृजेश बिंद, श्याम सुंदर यादव, विश्वनाथ बिंद, जितेंद्र बिंद, अरविंद बिंद, छब्बू और चंद्रबली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें