फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: घने कोहरे के कारण नहीं दिखी सड़क, मैजिक पर लगा डीजे पलटने से एक की मौत

Mon, 09 Jan 2023 01:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली जिले के हसनपुर-तीरगांवा में रविवार देर रात मैजिक घने कोहरे के कारण खाई में पलट गई। हादसे में मैजिक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। मैजिक पर डीजे लोड था। 
विज्ञापन
सड़क किनारे पलटी मैजिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के हसनपुर-तीरगांवा में रविवार देर रात मैजिक घने कोहरे के कारण खाई में पलट गई। हादसे में मैजिक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। मैजिक पर डीजे लोड था। सूचना पर पहुंची पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


महमूदपुर निवासी प्रवीन्द्र पुत्र रमेश राम मैजिक वाहन पर डीजे लगाकर गाजीपुर के औड़िहार में किसी कार्यक्रम में गया था। देर रात वापस घर लौट रहा था।  बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत हसनपुर तीरगांवा में घने कोहरे के कारण मैजिक सड़क से खाई में पलट गई। उसमें सवार प्रवीन्द्र की दबने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। डीजे से साउंड बॉक्स उतारकर वाहन से दूसरी तरफ रख दिया। मैजिक सवार अन्य लोगों का पता नहीं चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें