फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तेज रफ्तार बाइक पलटने से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। सकलडीहा -धानापुर मार्ग पर आवाजापुर गांव के पास शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पलट गई। इस घटना में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति जख्मी हो गया। दोनों हलवाई का काम करते थे और किसी काम से दोनों बाजार की ओर जा रहे थे। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

सकलडीहा कोतवाली के देवरापुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव (52) हलवाई का काम करता था। वह शुक्रवार को सकलडीहा गया था। यहां कवई पहाड़पुर निवासी हलवाई चंदन यादव (52) के साथ रात में बाइक से घर के लिए चला। दोनों शाम सात बजे अवाजापुर स्थित पेट्रोल टंकी के पास पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार बाइक फिसल गई और बाइक पलटने से दोनों सड़क पर गिर पड़े। आवाज सुनकर पहुंचे राहगीरों की सूचना पर सीएचसी से एंबुलेंस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डाॅक्टरों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं चंदन यादव का इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी। वीरेंद्र के मौत की सूचना से परिवार वालों में कोहराम मच गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें