फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने बुधवार की भोर में एक व्यक्ति को 5.6 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर पर मिर्जापुर में तीन मुकदमा पहले से दर्ज है।
विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा और बदमाशों की धड़ पकड़ के लिए स्टेशन पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार, जीआरपी एसआई धीरज कुमार, एएसआई दीपेश कुमार, कांस्टेबल पवन कुमार, योगेन्द्र पाल, जीआरपी कांस्टेबल रवि कुमार राय आदि गश्त कर रहे थे। चार बजे भोर में प्लेटफार्म संख्या चार के स्टेशन नाम पट्टिका बोर्ड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। उसे पकड़ कर बैग की तलाशी लेने पर उसके पास गांजा बरामद हुआ। थाने लाकर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम अजय चौरसिया निवासी स्टेशन रोड दरगाह शरीफ पहाड़ थाना चुनार मिर्जापुर बताया। गांजा की तौल करने पर 5.6 किलो मिला। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुुमार सिंह ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत 40 हजार रुपये है। गिरफ्तार अजय चौरसिया पर मिर्जापुर में पहले भी तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें