फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डेढ़ लाख ने गंगा में लगाई डुबकी, एक लाख से ज्यादा किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। पौष पूर्णिमा पर सोमवार को गंगा के तट पर आस्थावानों का रेला उमड़ पड़ा। नगर और ग्रामीण क्षेत्र के घाटों पर जुटे करीब डेढ़ लाख लोगों ने पुण्य की डुबकी लगाई। वहीं, एक लाख से ज्यादा भक्तों ने मां विंध्यवासिनी और अष्टभुजा के दर्शन किए।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद भोर से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दिनभर चलता रहा। गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद हाथ में नारियल, चुनरी व प्रसाद लिए भक्त मां विंध्वासिनी की एक झलक पाने के लिए कतार में लगे रहे। मंदिर की ओर से जाने वाली गलियां माता के जयकारे से गूंजती रहीं।
किसी ने गर्भगृह तो किसी ने झांकी दर्शन कर माता से सुख और समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में विराजमान मां काली, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, मां दुर्गा, श्री पंचमुखी महादेव, दक्षिणमुखी हनुमान और एवं बटुक भैरव का पूजन किया। इसके अलावा अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान महाकाली और अष्टभुजी देवी मंदिर में भी भक्तों की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें