फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 21वें दिन 20 दुकानों और मकानों पर गरजे बुलडोजर

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में दुकानों पर चलाता बुल्डोजर। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हाईवे निर्माण के लिए जमीन खाली कराने का चल रहा अभियान बुधवार से फिर से शुरू हो गया है। पोकलेन और जेसीबी से फोरलेन की उत्तरी पटरी पर किए गए निर्माण ध्वस्त किए गए। इस दौरान अतिक्रमण की जद में आ रहे करीब 20 दुकानों के अलावा कुछ मकानों को तीन जेसीबी से तोड़ा गया। पीडीडीयू नगर के एसडीएम अनुपम मिश्रा, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश कुमार, सीओ अरुण कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद के ईओ राजीव मोहन सक्सेना के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पड़ाव से गोधना मोड़ तक चल रहे सिक्स व फोरलेन के निर्माण के दौरान नगर में सरकारी जमीन पर किया गया अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अब तक दक्षिणी पटरी पर जीटीआर ब्रिज के पश्चिमी छोर पर बने सपा कार्ययालय से लेकर पुराने रेलवे गेट तक अतिक्रमण हटाया गया है। वहीं, अभियान के 21वें दिन फोरलेन के डिवाइडर के बीच से 53 फीट तक उत्तरी पटरी पर किया गया अतिक्रमण हटाया गया। कई दुकानों के ऊपरी माले पर बने घरों पर भी बुलडोजर गरजा। दुकानें तोड़ने के लिए एक बड़ी और तीन छोटी जेसीबी से कार्रवाई की गई। दुकानों को तोड़ने के दौरान धूल का गुबार उड़ता रहा जिससे आवागमन करने वालों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, अतिक्रमण हटाने के दौरान सवारी ढोने वाले वाहन गायब रहे। इससे बाहर से आने वाले यात्री वाहन की तलाश में भटकते देखे गए। दरअसल योजना के तहत नगर में फोरलेन बनाया गया है। फोरलेन के किनारे नाला भी बनाया जा रहा है। इसके बाद नाले के किनारे आठ फीट चौड़ा सर्विस रोड बनाने के लिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है। एसडीएम अनपम मिश्रा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के मानक के अनुसार ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


सुबह 11 से शाम पांच बजे तक काटी गई बिजली

अतिक्रमण हटाने के दौरान फोरलेन के आसपास के घरों की बिजली आपूर्ति काट दी जा रही है। इससे कई घरों के लोग दिन में पड़ रही उमसभरी गर्मी में बिलबिला जा रहे हैं। दिन के 11 बजे से शाम के करीब पांच बजे तक बिजली न रहने से लोग हाथ के पंखों के सहारे दिन की गर्मी से छुटकारा पाने को विवश हैं। इसके अलावा तोड़े गए निर्माणों से उड़ रही धूल भी उनकी परेशानी का बड़ा कारण बनी हुई है।

शहर की अन्य सड़कें भी जकड़ी रहीं जाम से

जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के दौरान फोरलेन के एक लेन पर आवागमन बंद कर दिया था। इससे एक लेन पर ही दोनों ओर आने-जाने वाले वाहनों का तांता लगा रही। दोपहर में छुट्टी के बाद स्कूली वाहनों की संख्या बढ़ जाने से कुछ देर के लिए आवागमन रुक सा गया। इस दौरान कई चार पहिया सहित सवारी ढोने वाले वाहनों ने नगर के अंदर बनी सड़कों का रुख कर लिया। इससे नगर की भीतरी सड़कों पर भी जाम लगा रहा। लोगों को सूझ नहीं रहा था कि वे आने-जाने के लिए कौन सा रास्ता अपनाएं। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि लेन बंद करने से पहले यदि आने-जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई होती तो उन्हें परेशानी नहीं झेलनी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें