पीडीडीयू नगर में लकी ड्रा निकालती बच्ची साथ में चेयरमैन सोनू किन्नर व ईओ राजीव मोहन सक्सेना। स्
- फोटो : Samvad
नगर पालिका ओर से अष्टमी पर बृहस्पतिवार को महिलाओं को अस्थायी दुकानों की सौगात दी गई है। नव शक्ति कार्यक्रम के तहत वेंडिंग जोन में महिलाओं को अस्थायी दुकानों का आवंटन किया गया। ड्राॅ के जरिये महिलाओं के नामों का चयन हुआ। दुकानों की सौगात पाकर महिलाओं ने खुशी का इजहार किया।
नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने कहा कि नगर क्षेत्र स्थित सुभाष पार्क के पास नगर पालिका की ओर से नव शक्ति कार्यक्रम में ड्राॅ के जरिये 09 महिलाओं को वेंडिंग जोन में अस्थाई दुकानों का आवंटन किया जाना था। इसके लिए 374 महिलाओं ने फाॅर्म खरीदा था।
इसमें 346 महिलाओं ने फाॅर्म जमा किया था। ड्रा के जरिये चांदनी चौहान, कांती देवी, पूनम श्रीवास्तव, प्रतिमा देवी, गुड़िया देवी, रुपाली, श्यामरथी देवी, मैमन निशा, गुड़िया देवी को अस्थायी दुकान का आवंटन किया गया । इस मौके पर सभासद राजेश जायसवाल, सुरेंद्र चौहान, पारस यादव, सभासद प्रतिनिधि नितिन गुप्ता, सियाराम यादव माैजूद रहे।