फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने की कांबिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस के अधिकारी व जवान पीएसी बल के साथ लगातार जंगलों में कांबिंग कर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इस क्रम में तहसील क्षेत्र के जंगलों में सोमवार को एएसपी नक्सल अनिल कुमार व सीओ नक्सल श्रुति गुप्ता ने नक्सल प्रभावित थानों के पुलिस और पीएसी बल के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने थाना क्षेत्र के लौवारी कला, लतमरवा, लौवारी खुर्द, सूइया पहाड़ी, दिलबगरा पहाड़ी समेत अन्य जंगलों में सघन कांबिंग की। उन्होंने राहगीरों से संदिग्धों के बारे में पूछताछ करने के साथ किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर पुलिस को सूचित करने को कहा। साथ ही पहाड़ी इलाकों पर बसे गांवों के ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा। एएसपी नक्सल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने पुलिस अधिकारियों को नक्सली मूवमेंट पर प्रभावी रोकथाम करने के साथ जंगलों में बसे वनवासियों से समन्वय स्थापित करने व उनमें सुरक्षा की भावना बनाए रखने को कहा है। सूचना संकलन के उद्देश्य से पुलिस नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सघन कांबिंग कर रही है। कहा कि नक्सल क्षेत्रों में सूचनातंत्रों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें